बरेली,19 मार्च। ऑल इंडिया ओल्मा बोर्ड के चैयरमैन मोहम्मद अकबर अली ने गुजरात विश्वविद्यालय में नमाज़ी बच्चों पर हमले की निंदा करते हुए कहा कि नमाज़ एक धार्मिक कार्य क्रम है , ये खुदा की इबादत करने का इस्लाम द्वारा बताया गया तरीका है। इसी तरह दूसरे धर्मो में भी खुदा की पूजा करने के अलग-अलग तरीके बताए गए हैं, हर व्यक्ति जो जिस धर्म का अनुयाई होता है, वो अपने तौर व तरीको पर रह कर पूजा पाठ करता है बिल्कुल इसी तरह मुसलमान नमाजी पढ़ते हैं। गुजरात विश्वविद्यालय अहमदाबाद में चन्द छात्र छात्रावास में नमाज अदा कर रहे थे, इसी दरमियान कुछ असामाजिक तत्वों ने उन छात्रों पर हमला कर दिया, जिससे कुछ छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गए , ये घटना घोर निंदनीय है।
इस तरह की हरकतों से देश की बदनामी होती है और बाहर की दुनिया में भारत के नुमाइंदों को शर्मींदगी का सामना करना पड़ता है, इसलिए ऐसे असमाजिक तत्वों पर लगाम लगाई जाए और देश में ऐसे हालात पैदा किए जाएं की इस तरह के असमाजिक तत्व द्वारा कोई दूसरी घटना घटित न हो। इस मौके पर मुस्लिम समाज के कई जिम्मेदारों ने इस घटना पर निंदा करें जिसमें मास्टर इस्लाम ,निजामुद्दीन ,नौशाद अहमद अब्दुल रहीम, मोहम्मद अनवर ,परवेज आलम ,मोनु भाई , और खास तौर पर मोहम्मद आमिर मौजूद थे



