Wednesday, June 17, 2026
No menu items!
Google search engine

मणिपुर: असम राइफल्स के जवान ने अपने 6 साथियों पर की फाइरिंग, फिर खुद को गोली मारी

Spread the News

नई दिल्ली, 24 जनवरी | मणिपुर के चंदेल जिले में असम राइफल्स के एक जवान ने मंगलवार (23 जनवरी) को अपने 6 साथियों पर फायरिंग की। इसके बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इन सभी जवानों की पोस्टिंग म्यांमार बॉर्डर के पास की गई थी। मणिपुर पुलिस ने आज (बुधवार को) बताया कि घटना के बाद घायल हुए जवानों को तुरंत चुराचांदपुर के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल सभी घायलों की हालत स्थिर है।

Svg%3E

इंस्पक्टोरेट जनरल असम राइफल्स (IGAR) ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि इस घटना में घायल हुए जवान मणिपुर के रहने वाले नहीं थे और इसका मणिपुर में चल रही हिंसा से कोई लेना देना नहीं है। इस घटना को लेकर जांच के ऑर्डर दे दिए गए हैं।

IGAR ने कहा- असम राइफल्स की सभी बटालियनों में सभी समुदाय के लोग शामिल हैं। सभी बटालियन के सभी जवान मणिपुर में शांति बनाए रखने के लिए एक साथ काम कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments