Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

धार्मिक स्थल से आ रहे ASI की कार नहर में गिरी, बेटी की मौत, लोगों ने पिता को बचाया

Spread the News

पठानकोट, 28 नवंबर | गांव जसवाली के पास आज एक कार नहर में गिर गई। कार में पिता-पुत्री सवार थे। इस हादसे में बेटी की मौत हो गई, जबकि पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को कार से बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने नहर का पानी बंद कराया और क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला।

दोनों पिता-पुत्री गुरुद्वारा श्री बारठ साहिब में माथा टेकने के बाद वापस अपने घर जा रहे थे। उनकी आई20 कार गांव जसवाली के पास यू.वी.डी.सी. नहर में गिर गई। ये लोग बटाले के रहने वाले बताए जा रहे हैं और कार से निकाला गया शख्स पुलिस में ए.एस.आई. के पद पर तैनात है।

इसकी जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों को हुई तो वे तुरंत उसे बचाने के लिए नहर के किनारे पहुंच गये। जहां से उन्होंने पिता को तो जिंदा बाहर निकाल लिया, लेकिन बेटी जिसकी उम्र करीब 18 साल बताई जा रही है, की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। जिला प्रशासन की मदद से नहर में पानी रोककर मृत बच्ची को बाहर निकाला गया।

कार को भी क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। एसएसपी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव जसवाली के पास यू.वी.डी.सी. नहर में एक कार गिर गई है। इसमें दो लोग सवार थे, जो पिता-पुत्री बताए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिता को तो स्थानीय लोगों ने बचा लिया लेकिन बेटी की मौत हो गई। जिसे बचाय़ा गया है वह पुलिस में ए.एस.आई. के पद पर तैनात है, जो गुरुद्वारा श्री बारठ साहिब में माथा टेकने आए थे। और घर लौटते समय ये हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि आखिर कार नहर में कैसे गिरी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments