Tuesday, April 14, 2026
No menu items!
Google search engine

अनुष्का शर्मा एवं विराट कोहली पहुँचे पीएम मोदी के गुरू के आश्रम, किए दर्शन

Spread the News

मुंबई। बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के क्रिकेटर विराट कोहली की जोड़ी इंडस्ट्री के पावर कपल की लिस्ट में गिने जाते हैं। दोनों ही सितारों के फैंस उन्हें बेहद प्यार करते हैं। एक बार फिर से अनुष्का और विराट अध्यात्म की शरण में पहुँचे हैं। दोनों सोमवार को ऋषिकेश पहुँचे और यहाँ शीशम झाड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम में गए। इस दौरान ली गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।सोमवार को कोहली और अनुष्का ऋषिकेश पहुँचे हैं। इस दौरान विराट की माँ भी उनके साथ थीं। रिपोर्ट के अनुसार आज यानी मंगलवार को भी ऋषिकेश में रुकेगें। सभी ने शीशम झाड़ी में पहुँचकर ब्रह्मलीन दयानंद सरस्वती की समाधि के दर्शन किए। स्वामी दयानंद सरस्वती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी गुरु हैं। इस दौरान कोहली ने समाधि स्थल पर 20 मिनट का ध्यान भी लगाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अनुष्का शर्मा, विराट कोहली ही नहीं बल्कि साउथ सुपरस्टार रजनीकांत भी स्वामी दयानंद के दर्शन के लिए उनकी समाधि स्थल पर आ चुके हैं। इनके अलावा कई अभिनेता और राजनीति से जुड़े लोग भी समाधि स्थल के दर्शन के लिए आ चुके हैं। बता दें कि पीएम मोदी साल 2015 में ऋषिकेश गए थे। इसी के बाद से ही ये आश्रम लोगों के बीच काफी चर्चा में आ गया है।रिपोर्ट के अनुसार विराट और अनुष्का गंगा घाट पर पहुँचे और पंडितों के साथ आरती मां गंगा का आर्शीवाद भी लिया। इसके बाद उन्होंने आश्रम का सादा भोजन किया और फिर पूरे परिवार के साथ एक रिजॉर्ट में पहुँचे।  रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को ऋषिकेश में रहने के दौरान वे आश्रम में होने वाले हवन-यज्ञ में भाग लेंगे। इसके बाद उनकी ओर से भंडारे का आयोजन करवाकर लोगों को प्रसाद बांटा जाएगा ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments