Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Google search engine

एंटी ड्रग फोर्स के परमिंदर सिंह झोटा को अदालत ने किया रिहा

Spread the News

मानसा, 12 सितंबर | एंटी ड्रग फोर्स के नेता परमिंदर सिंह झोटा को कल देर शाम मुक्तसर की बूरा गुज्जर जेल से रिहा कर दिया गया। बता दें कि उनकी बिना शर्त रिहाई के लिए नशा विरोधी संयुक्त कार्रवाई समिति ने पिछले 60 दिनों से स्थानीय बाल भवन में धरना दिया था।

सैशन कोर्ट जज सुरभि पराशर की अदालत ने एक मामले में 30 हजार के जमानती मुचलके पर रिहाई का आदेश दिया था।

बता दें कि परमिंदर सिंह झोटा ने नशा बेचने वालों के खिलाफ आंदोलन चलाया था और उन्होंने एक नशा तस्कर के गले में जूते का हार पहनाकर उसे बाजार में घुमाया था, जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments