Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

सरहद के आर-पार प्रेम कहानी का एक और मामला आया सामने , अब एक चीनी महिला अपने प्रेमी से मिलने पहुंची पाकिस्तान…

Spread the News

पेशावर। सरहद के आर-पार प्रेम कहानी का एक और मामला सामने आया है, जिसमें अब चीन की एक महिला सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी युवक से मुलाकात और उसके प्यार में पड़ने के बाद उससे मिलने खैबर पख्तूनख्वा आ पहुंची है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मीडिया द्वारा महिला की पहचान गाओ फेंग के रूप में की गई है, जो तीन महीने के वीजा पर गिलगिट के रास्ते चीन से बुधवार को इस्लामाबाद पहुंची।

21 वर्षीय युवती को उसका 18 वर्षीय दोस्त जावेद लेने पहुंचा था, जो अफगानिस्तानी सीमा से सटे बाजौर जनजातीय जिले का रहने वाला है। बाजौर में सुरक्षा हालात के चलते जावेद अपनी दोस्त को अपने गृहनगर न ले जाकर लोअर दीर जिले के समरबाग तहसील में अपने मामा के घर ले गया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों पिछले तीन साल से ‘स्नैपचैट’ के माध्यम से एक-दूसरे के संपर्क में थे और इसी दौरान उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।

लोअर दीर जिले के पुलिस अधिकारी जियाउद्दीन ने मीडिया को बताया कि चीनी महिला को समरबाग इलाके में पूर्ण सुरक्षा मुहैया कराई गई है। हालांकि मुहर्रम और इलाके में सुरक्षा कारणों की वजह से उसे खुले में घूमने से मना किया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला के यात्रा दस्तावेज बिल्कुल वैध हैं। उन्होंने बताया कि उसने अभी तक जावेद से निकाह नहीं किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments