आदमपुर , 7 नवम्बर । वुडबरी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल भोगपुर में प्रिंसिपल डॉ. सुमन डडवाल की देखरेख में वार्षिक खेल दिवस मनाया गया । जिसमें चेयरमैन इंजीनियर सुखविंदर सिंह और वाइस चेयरपर्सन श्रीमती परमजीत कौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
बच्चों के साथ-साथ अध्यापकों की भी दौड़ प्रतियोगिता हुई जिसमें अध्यापिका रमनदीप कौर प्रथम, प्रभजोत द्वितीय तथा राजप्रीत कौर तृतीय स्थान पर रहीं। प्रिंसिपल महोदया ने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित किया और उन्हें अधिक से अधिक खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि देश की नींव मजबूत हो सके। इस अवसर पर स्कूली बच्चे एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।




