Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

चंडीगढ़: 20 तारीख तक 8वीं तक के बच्चों को छुट्टी का ऐलान, बढ़ती ठंड को देखते हुए लिया गया फैसला

Spread the News

चंडीगढ़, 14 जनवरी | पंजाब में कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे के चलते शिक्षा विभाग ने एक बार फिर आठवीं तक के बच्चों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं। अब ये छुट्टियां 20 जनवरी तक रहेंगी। इससे पहले भी बढ़ती ठंड के चलते विभाग ने 13 जनवरी तक आठवीं तक के बच्चों की छुट्टियां बढ़ा दी गई थीं।

नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को स्कूल आना होगा। विभाग ने अपने निर्देश में स्पष्ट किया है कि नौवीं से 12 के विद्यार्थियों की कक्षाएं सुबह साढ़े नौ बजे से पहले और चार बजे के बाद नहीं लगनी चाहिए। वहीं, यह भी कहा गया है कि स्कूल चाहें तो आठवीं तक के बच्चों की ऑनलाइन कक्षाएं लगा सकते हैं।

इस फैसले का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। विभाग का मानना है कि कड़ाके की ठंड और घने कोहरे में बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो सकती है। इससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में अगले कुछ दिनों तक सर्दी और कोहरा बना रहने की संभावना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments