Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

बाढ़ प्रभावित गांवों में अचानक मरने लगे जानवर- पीड़ित परिवारों ने सरकार से की मुआवजे की मांग

Spread the News

फाजिल्का। पंजाब के फाजिल्का जिले में बाढ़ से परेशान गरीब किसानों की जहां फसलें पानी में डूब गई हैं, वहीं अब उनके पशु भी संदिग्ध परिस्थितियों में मर रहे हैं। इससे बाढ़ प्रभावित गांवों के किसान काफ़ी परेशान हैं। गांव तेजा रुहेला में एक भैंस और उसके कटरू की गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे परेशान परिवार ने सरकार से मदद मांगी है।

जानकारी देते हुए गांव तेजा रूहेला के किसान जंगीर सिंह और उनके लड़के हरमेश सिंह का कहना है कि बाढ़ से फसलों का नुकसान हो जाने से जहां एक तरफ उन्हें अपने खाने-पीने की चिंता सता रही है। वहीं दूसरी ओर पशुओं के लिए हरा चारा भी नहीं बचा है। उन्होंने बताया कि उनकी फसल डूब गई है। अब उनके भरण-पोषण के लिए मवेशी ही एकमात्र सहारा थे।

जहरीले जीव के काटने का शक जताया
बीती सुबह अचानक उनकी भैंस का कटरू मर गया। इसके 2-3 घंटों के भीतर उनकी भैंस भी मर गई। किसान का कहना है कि उन्हें इस बात की चिंता है कि चारों तरफ से आ रहे पानी के कारण पानी में जहरीले जीव बढ़ गए हैं। भैंस व कटरू को किसी जहरीले जीव ने काट लिया होगा। इससे पहले भी कई किसानों के पशु इसी तरह मर चुके हैं। पीड़ित परिवार ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments