Monday, April 20, 2026
No menu items!
Google search engine

गुस्साए बेटे ने ताबड़तोड़ बांस से हमला कर बुजुर्ग मां को उतारा मौत के घाट , वजह जान खिसक जाएगी पैरो तले ज़मीन

Spread the News

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र के कठार मुडिला गांव में कलयुगी बेटे ने अपनी मां कोशल्या को बांस से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के पीछे की वजह आपको हैरान कर देगी और आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर इतनी छोटी बात पर कोई बेटा अपनी बुजुर्ग मां को बांस से पीट पीटकर मौत के घाट कैसे उतार सकता है।

दरअसल मां का बस इतना कुसूर था की जब भी उसके बेटे और बहू में झगड़ा होता था तो वह अपनी बहू का पक्ष लेती थी। बस इसी बात से गुस्साए आरोपी बेटे ने अपनी ही मां पर ताबड़तोड़ बांस से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।बता दें आरोपी बैजनाथ आए दिन अपनी पत्नी से झगड़ा मारपीट करता था। सुबह पति पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा।

बेटे और बहू के बीच झगड़ा होता देख 58 वर्षीय मां कोशल्या बीच बचाव करने लगी और अपने बेटे को डांटने लगी। बस यही बात बेटे को बुरी लग गई और पास में रखे बांस से अपनी बुजुर्ग मां पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में मां गंभीर रूप से घायल हो गई। गांव वालों ने सीएचसी कप्तानगंज ले गए जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं मौके पर पहुंचे एएसपी दीपेंद्र चौधरी ने बताया की किसी बात को लेकर मां और बेटे के बीच झगड़ा हो गया। बेटे ने बांस से अपनी मां के सर पर मार दिया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments