Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

अमृतसर: दुर्गियाना मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पुलिस तैनात, देखें वीडियो

Spread the News

अमृतसर, 25 जनवरी | अमृतसर के प्रसिद्ध दुर्ग्याणा मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी मंदिर के लैंडलाइन फोन पर आई थी। इसकी जानकारी होते ही पुलिस में हड़कंप का माहौल हो गया। तुरंत जांच शुरू कर दी गई है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह धमकी भरा कॉल दुर्गियाना मंदिर कार्यालय के लैंडलाइन फोन पर आया था। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि इसे बंद कर दो और हरमंदिर साहिब की चाबी श्री अकाल तख्त साहिब को सौंप दो, नहीं तो तुम्हें पीटा जाएगा और बम से उड़ा दिया जाएगा।

पुलिस ने कॉल डिटेल की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दुर्गियाना कमेटी के सदस्य अयोध्या गए हुए हैं और आज उनके लौटने की उम्मीद है। इसकी सूचना दुर्गियाना मंदिर के कार्यालय से नजदीकी पोस्ट को दी गयी। जिसके बाद अब पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है।

पूरा वीडियो देखें-

https://www.facebook.com/punjabibulletinworld/videos/905761584343907

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments