Sunday, September 20, 2026
No menu items!
Google search engine

अमृतसर : पुलिसकर्मी और वाहन चालक के बीच सड़क पर मारपीट, फाड़ी वर्दी, उतरी पगड़ी

Spread the News

अमृतसर। अमृतसर में एक ड्राइवर और ट्रैफिक पुलिसकर्मी के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान जहां पुलिस कर्मियों की वर्दी फट गई, वहीं हाथापाई के दौरान युवक की पगड़ी भी उतर गई। घटना खालसा कॉलेज के सामने की है।

बताया गया है कि मामले की शुरुआत ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन से हुई। पुलिसकर्मी ने उक्त व्यक्ति से दस्तावेजों की जांच कराने को कहा। इसी बीच दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बात मारपीट तक पहुंच गई और दोनों मारपीट करने लगे।

मौके पर हंगामा देख काफी संख्या में लोग जमा हो गए। बाद में लोगों ने बीच बचाव कर उन्हें शांत कराया। पुलिस अधिकारी भी वहां पहुंच गए, जिसके बाद उक्त व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया। हमलावर की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट के दौरान सड़क जाम भी कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करने जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर लगे वीडियो और सीसीटीवी की भी जांच कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments