अमृतसर, 22 फरवरी। अमृतसर के वेरका इलाके में एक सुनार की दुकान में जाकर पति-पत्नी ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। सीसीटीवी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक पति-पत्नी सोने की बालिय़ां खरीदने के लिए दुकान के अंदर जाते हैं और अलग-अलग बालियां देखकर दुकान से निकल जाते हैं। और इस बीच उन्होंने एक जोड़ी सोने की बालियां भी चुरा ली।
इस संबंध में पीड़ित दुकानदार ने बताया कि दोपहर में एक पति-पत्नी उसकी दुकान पर आए और सोने की बालियां दिखाने को कहा और जब उसने उन्हें अलग-अलग डिजाइन की बालियां दिखाईं तो पति-पत्नी ने एक जोड़ी सोने की बाली नीचे फेंक दीं और उसे छिपा लिया और बाद में एटीएम से पैसे निकालने के बहाने दोनों पति-पत्नी वहां से गायब हो गए।
वहीं, जब दुकानदार को एहसास हुआ कि उसके पास एक जोड़ी सोने की बाली कम हैं तो उसने सीसीटीवी कैमरे की जांच की, जिसमें पता चला कि जो पति-पत्नी सोने की बालियां देखने आए थे, उन्होंने एक जोड़ी बालियां चुरा लीं। जिसके बाद पीड़ित दुकानदार ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की मांग की है।
वहीं इस मामले में जब पुलिस अधिकारियों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें एक शिकायत मिली है जिसमें कहा गया है कि बालियां खरीदने के बहाने एक पति-पत्नी ने बालियां चुरा ली हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।



