Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

अमृतसर : ग्रंथी की पत्नी को पाकिस्तान के युवक से हुआ प्यार – ग्रंथी नहीं चाहता कि उसकी भी पत्नी कर लें पाकिस्तान का रूख

Spread the News

चंडीगढ़। अमृतसर शहर के एक ग्रंथी की पत्नी को पाकिस्तान के एक युवक से प्यार हो गया। ग्रंथी को जब इस बात का पता चला तो घर में क्लेश शुरू हो गया। एक दिन ग्रंथी के सामने जब उसकी पत्नी का पाकिस्तान से फोन आया तो उसने फोन छुड़वाकर जमीन पर पटक कर तोड़ दिया।

फोन तोड़ते हुए वह बार-बार कहता रहा कि वह पाकिस्तान की इस हिमाकत को सहन ही नहीं कर सकता है। सीमा हैदर और अंजू के मामले के बाद अब ग्रंथी भी यह नहीं चाहता कि उसकी पत्नी पाकिस्तान भाग जाए। आजकल सनी देओल की फिल्म गदर-2 चर्चा में है और यह प्रेम प्रसंग भी बॉर्डर के आर पार का है।

ग्रंथी का आरोप है कि उसकी पत्नी का पाकिस्तान में प्रेम प्रंसग चल रहा है। हालांकि, ग्रंथी की पत्नी इन सब आरोपों से इनकार कर रही है। हैरत की बात तो यह पत्नी का कहना है कि उसकी ग्रंथी के साथ शादी हुई ही नहीं है। ग्रंथी का कहना है कि पहले वह दोनों लिव इन रिलेशन में रहे, बाद में तीन बच्चे पैदा होने के बाद उसने शादी की है।

महिला का कहना है कि ग्रंथी ने खुद कहा था कि जब बच्चे होंगे तभी शादी करेंगे। महिला का यह भी कहना है कि अब ग्रंथी का यह कहता है कि पैदा हुए बच्चे उसके नहीं हैं, जबकि वह डीएनए टैस्ट करवाने के लिए तैयार है। ग्रंथी का कहना है कि महिला उसे दरबार साहिब के गलियारे में उसे मिली थी और उसकी हालत ठीक नहीं थी। वह उसे घर ले आया था।

बच्चे पैदा होने के बाद वह सबकी बातें सुनती थी लेकिन जब से पाकिस्तान के युवक से उसे प्रेम हुआ उसने उसकी बात सुननी छोड़ दी। महिला का आरोप है कि ग्रंथी का भी कई महिलाओं के साथ चक्कर है। महिला का कहना है कि अब वह ग्रंथी के साथ रहना ही नहीं चाहती और अलग होने पर ग्रंथी को पूरा खर्चा देना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments