Thursday, June 11, 2026
No menu items!
Google search engine

अमृतसर: रिश्ता मांगने आये लड़के को ना की तो लड़की की मां को मारी गोली

Spread the News

अमृतसर, 11 नवंबर | गांव सठियाला में एक युवक ने 55 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार को गांव सठयाला निवासी परमजीत कौर (55 वर्ष) के घर गांव का ही एक युवक गुरप्रीत सिंह आया और उससे उसकी बेटी का रिश्ता मांगने लगा। परमजीत कौर इस रिश्ते के लिए बिल्कुल भी राजी नहीं थी। इंकार करने पर युवक को गुस्सा आ गया और उसने महिला को गोली मार दी। जिसके कारण परमजीत कौर की मौत हो गई।

डीएसपी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments