अमृतसर। गुरु नगर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। यहां लुटेरों ने एक निजी कंपनी के कर्मचारी की आंखों में मिर्च डालकर 10 लाख नकद लूट लिया।
लूट की इस घटना की खबर से इलाके में दहशत का माहौल है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से कोई भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। आम लोगों का कहना है कि दिन में लोग सुरक्षित नहीं रहेंगे तो रात में क्या होगा।



