Thursday, June 11, 2026
No menu items!
Google search engine

शख्स ने लगाया ऐसा जुगाड़ कि पेट्रोल, ड्रिंक या शराब से चला सकते है बाइक

Spread the News

अमेरिका। इंसान के दिमाग का कोई तोड़ नहीं है। अगर वो अपनी पर आ जाए, तो कुछ भी कर सकता है। अब बैलगाड़ी के ज़माने से रॉकेट और मंगल ग्रह का सफर भी तो इंसान ने ही तय किया है। ऐसे में उनके दिमाग में कब, कौन सा नया आइडिया आ जाए, कुछ कह नहीं सकते हैं। हाल ही में एक शख्स ने कुछ ऐसा बनाकर तैयार किया है। जिसकी सामान्य आदमी कल्पना भी नहीं कर सकता।

हमने लोगों को झल्लाहट में कहते सुना है कि गाड़ी में पेट्रोल की जगह पानी डालकर चलाएं क्या? अब पानी तो नहीं लेकिन शराब डालकर गाड़ी ज़रूर चलाकर दिखाई है एक अमेरिकन इनवेंटर ने। इनका नाम काई माइकलसन है। अपने अजीबो गरीब आविष्कारों के लिए मशहूर माइकलसन ने इस बार कमाल कर दिखाया है और बियर से बाइक दौड़ा दी है।

अमेरिका के मिशिगन के रहने वाले माइकलसन हमेशा ही ऐसे अजीबोगरीब आविष्कार करते रहे हैं। चाहे वो रॉकेट पावर्ड टॉयलेट हो या फिर जेट पावर्ड कॉफी पॉट। इस बार उन्होंने अपने गैरेज में लगातार काम करने के बाद 14 गैलन के पीपे में पेट्रोल की जगह बियर से चलने वाला इंजन बना लिया है। खुद वे बियर नहीं पीते हैं लेकिन उन्होंने कहा कि गैस के बढ़ते हुए दाम को देखने के बाद वे इसके ज़रिये बाइक ज़रूर चला सकते हैं। इस बाइक की रफ्तार 150 मीटर/घंटा के हिसाब से होगी, जो काफी अच्छी है।

">http://

डेली स्टार की रिपोर्ट मुताबिक माइकलसन के साथ उनके बेटे भी ऐसे आविष्कारों में शामिल रहते हैं। इनका कहना है कि सिर्फ बियर ही नहीं बल्कि किसी भी लिक्विड, जैसे रेड बुल या भी किसी और ड्रिंक से गाड़ी चलाई जा सकती है। लेकिन उन्होंने इसी को चुना। आपको बता दें कि बाप-बेटे की इस जोड़ी को गाड़ियों का काफी शौक है और उनके गैराज में किसी म्यूज़ियम की तरह एक से बढ़कर एक मज़ेदार आविष्कार मौजूद हैं।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments