जम्मू, 31 जुलाई : वार्षिक अमरनाथ यात्रा के संपन्न होने में अब मात्र 20 दिन का समय रह गया है जब श्रावण पूर्णिमा रक्षाबंधन के दिन पवित्र छड़ी मुबारक की मौजूदगी में पूजा-अर्चना के बाद यात्रा का समापन होगा। इस वर्ष की वार्षिक अमरनाथ यात्रा पिछले वर्ष के मुकाबले नया कीर्तिमान बनाने की ओर बढ़ रही है।
जानकारी के अनुसार अभी तक 4.70 लाख के करीब श्रद्धालु अमरनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं जबकि गत वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या 4.50 लाख थी। उम्मीद की जा रही है कि इस वर्ष यह आंकड़ा 5 लाख को पार कर जाएगा।



