भिवानी/हरियाणा। भिवानी में एक शख्स ने अपनी ही भाभी की हत्या कर दी। पुलिस ने प्यार में अंधे होकर हत्यारा बने देवर को गिरफ़्तार कर लिया है।
हैरानी की बात ये है कि हत्यारे देवर से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वो अपनी भाभी पर किसी और से इश्क लड़ाने से खफा था, जिसके चलते उसने अपनी भाभी का गला काटकर मौत के घाट उतारा। पूरा मामला भिवानी के तिगड़ाना गांव का है जहां 17 अगस्त को 35 वर्षीय महिला की दीपक ने दिनदहाड़े उसी के घर में गला काटकर निर्मम हत्या की गई थी।
सूचना पाकर SP वरूण सिंगला, DSP रमेश, सदर SHO रमेशचन्द्र, FSL व साइबर टीमें मौके पर पहुंची थीं। मृतका के पति ने अपनी मौसी के लड़के दीपक उर्फ छोटू पर हत्या का आरोप लगाया था। इसी आधार पर जांच करते हुए तथ्य जुटाकर पुलिस ने दीपक को उसी रात गिरफ़्तार कर लिया, जिसे हत्या में प्रयोग चाकूनुमा चोरखी सहित मीडिया के सामने लाया गया।
मामले का खुलासा करते हुए भिवानी SP वरूण सिंगला ने बताया कि मृतका के पति किरणपाल की शिकायत पर जांच करते हुए तिगड़ाना निवासी दीपक उर्फ़ छोटू को गिरफ़्तार किया है। उन्होंने बताया कि दीपक अपनी भाभी से चार साल से प्रेम प्रसंग में था।
अब उसे लगा कि उसकी भाभी किसी और से इश्क लड़ा रही है क्योंकि उनके बीच पिछले कुछ दिनों से झगड़ा होने लगा और इसी झगड़े के बीच उसने 17 अगस्त सुबह अपनी भाभी को गला काटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने प्यार में अंधे हत्यारे देवर को गिरफ्तार कर लिया है।



