Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

अजब-गजबः देश की सभी लड़कियों को उर्फी जावेद से सीखना चाहिए सिंगर- रैपर हनी सिंह ने उर्फी जावेद की तारीफों के बांधे पुल

Spread the News
मुंबई।  अजब-गजब ड्रेसिंग स्टाइल के लिये मशहूर उर्फी जावेद हमेशा ही अपने बोलड अंदाड़ के लिए जानी जाती हैं। हालांकि इसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग से लेकर विवादों का सामना भी करना पड़ा जाता है लेकिन इसमें भी कोई दो राय नहीं है कि उर्फी इन सभी चीजों को  बेबाक अंदाज में हैंडल करती हैं। कई बार सेलेब्स उनकी तारीफ भी करते दिखाई देते हैं। अब हाल ही में सिंगर और रैपर हनी सिंह ने उर्फी जावेद की तारीफ की है और कहा कि देश की लड़कियों को उनसे सीखना चाहिए।
यूलिया वंतूर के साथ अपने गाने ‘याई रे’ के प्रमोशन में उर्फी जावेद के बारे में बात करते हुए हनी सिंह ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा, ‘मैं उस बच्ची से बहुत प्यार करता हूं, वह बहुत निडर और बहादुर है और अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना चाहती है, मुझे लगता है कि हमारे देश की सभी लड़कियों को उनसे सीखना चाहिए। आप जो कुछ भी करने का मना बनाती हैं, बिना झिझक के, बिना किसी से डरे, चाहे आप कहीं से भी आती हों, चाहे आप किसी भी धर्म, जाती या परिवार से हों,। उन्होंने आगे कहा वह सब ने करें जो आपके परिवार में नहीं है लेकिन वह करो जो तुम्हारा दिल कहता है, बिना किसी से डरे।’
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments