शाही इमाम पंजाब मोलाना उस्मान रहमानी ने अपने वादे को पूरा किया है – अब्दुल नूर
अमृतसर,14 अक्टूबर। पंजाब के बाढ़ग्रस्त इलाकों में बाढ़ आने के बाद से ही लगातार मजलिस अहरार इस्लाम ए हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष हज़रत मोलाना उस्मान रहमानी लुधियानवी साहब की रहनुमाई में अहरार फाऊंडेशन के जरिए राहत का काम जारी है और पंजाब के बाढ़ग्रस्त इलाकों में राहत सामग्री लगातार शाही इमाम पंजाब द्वारा भेजी जाती रही है। अब चूंकि बाढ़ से किसानों की जमीनें खराब हो चुकी हैं और वहाँ पर रेत और गाद जम गई है अब उन जमीनों को दोबारा फसलों के योग्य बनाने के लिए खेतों को दोबारा तैयार किया जाना पढेगा। इसके लिए किसानों को डीजल की शदीद जरूरत है उसी जरूरत को पूरा करने के लिए पंजाब के शाही इमाम और मजलिस अहरार के राष्ट्रीय अध्यक्ष हज़रत मोलाना उस्मान रहमानी लुधियानवी साहब ने पिछले दिनों अमृतसर से ही बाढ प्रभावित किसानो के लिए फ्री डीजल सेवा की शुरुआत की थी।
इस बात की जानकारी देते हुए मजलिस अहरार के पंजाब प्रधान अब्दुल नूर ने बताया कि शाही इमाम पंजाब मोलाना उस्मान रहमानी साहब ने वायदा किया था कि यह फ्री डीजल सेवा एक या दो दिन नहीं बल्कि जब तक जरुरत होगी लगातार जारी रहेगी नूर ने कहा कि उसी वायदे को पूरा करते हुए आज लगातार तीसरे दिन भी फ्री डीजल सेवा के तहत डीजल अमृतसर के बाढ़ग्रस्त इलाकों में भेजा जा रहा है नूर ने बताया कि वो खुद कल रामदास के इलाकों में किसानों को डीजल बांट कर आए थे।
नूर ने कहा कि मुस्लिम समुदाय पंजाब के साथ इस मुश्किल घड़ी में डट कर खड़ा हुआ है और देश के अलग अलग राज्यों से मुस्लिम समुदाय के लोग पंजाब में सेवा करने के लिए आए हैं। नूर ने कहा कि हम पंजाब के शाही इमाम साहब के साथ साथ उन सभी लोगों का धन्यवाद करते हैं जो इस मुशिकल वक्त में पंजाब के साथ खड़े हुए। इस मौके पर मस्जिद सिकंदर खान के इमाम अब्दुल सबूर मस्जिद हमजा के इमाम मोलाना जव्वाद हक मस्जिद नूर से मुआज मोलाना शाह आलम मोहम्मद अजमल सरदार परमजीत सिंह हाफिज हुसैन अहमद अमृतसरी शावेज अहमद आदि कई लोग मोजूद थे।



