Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

मोहाली: बुजुर्ग महिला के हाथ-पैर बांधकर घर से लुटेरे 25 तोला सोना और 5 लाख कैश ले फरार

Spread the News

मोहाली, 27 दिसंबर | खरड़ में 2 लुटेरों ने घर में घुसकर अकेली रह रही बुजुर्ग महिला के हाथ-पैर बांध दिए और लाखों रुपये के गहने और नकदी लूट ली। महिला का बेटा कोरियोग्राफर है।

घटना देर रात शिवजोत एन्क्लेव के गेट नंबर 3 के पास फ्लैट नंबर 39 की ऊपरी मंजिल पर हुई। बदमाशों ने घर से करीब 25 तोला सोने के गहने और 5 लाख रुपये चोरी कर लिए। कोरियोग्राफर बेटे रजनीश की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घनी आबादी वाले इलाके में हुई इस घटना से वहां रहने वाले लोग बेहद डरे हुए हैं। खरड़ के डीएसपी करण सिंह संधू, सिटी पुलिस के SHO मंदीप सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। सूचना के बाद रजनीश की पत्नी भी वहां पहुंच गयी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिस तरह से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया, उससे लगता है कि लुटेरे परिवार के परिचित हैं। रजनीश के जाने के 5 मिनट बाद ही उन्होंने घर का दरवाजा खटखटाया और यह कहकर दरवाजा खोला कि उनकी मां रजनीश की परिचित हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments