Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

PAK पर स्ट्राइक के बाद बोले मौलाना महमूद मदनी-अगर युद्ध हुआ तो मुसलमान होंगे सबसे आगे

Spread the News

नेशनल डेस्क/ नई दिल्ली,8 मई। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष एवं दारुल उलूम की मजलिस-ए-शुरा के सदस्य मौलाना महमूद मदनी ने आतंकवादी ठिकानो पर भारत द्वारा की गई सैन्य कारर्वाई का स्वागत करते हुये कहा कि पूरा देश, सभी धर्मों के लोग और विशेष रूप से मुसलमान अपनी सेना के साथ चट्टान की तरह साथ खड़े है। उन्होने कहा कि मुल्क की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा के मुद्दे पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता।
मीडिया में जारी बयान में मदनी ने कहा कि अगर पाकिस्तान ने देश पर कोई युद्ध थोपने की कोशिश की तो हम स्पष्ट और दो टूक शब्दों में यह ऐलान करते हैं कि भारत हमारा वतन है, इसकी रक्षा करना हमारी राष्ट्रीय और संवैधानिक जिम्मेदारी है। क्योंकि जमीयत उलमा-ए-हिंद ने हमेशा देशभक्ति, शांति और एकता का संदेश दिया है और आज जब हमारी सीमाओं पर खतरा मंडरा रहा है, तो हम अपनी सेनाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने की घोषणा करते हैं।

मौलाना मदनी ने कहा कि हम हर स्तर पर देश में एकता, धैर्य और बलिदान की भावना को बढ़ावा देंगे। हम भारत सरकार से अपील करते हैं कि वह दुश्मन की हर आक्रमक कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दे। हम अपने मुल्क के दुश्मनों को यह स्पष्ट संदेश देना चाहते हैं कि प्रत्येक भारतीय एक एकजुटता के साथ हर कीमत पर अपने वतन की रक्षा करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments