Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

लोगों की चीख-पुकार और भगदड़-भीषण तबाही के बाद हालात बने खौफनाक

Spread the News

उत्तरकाशी,6 अगस्त।  धराली गांव में बीते मंगलवार को बादल फटने के कारण हुई भीषण तबाही के बाद वहां के हालात बहुत ही भयावह बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोगों की चीख-पुकार और भगदड़ साफ सुनाई दे रही है। इस हादसे ने 2013 के केदारनाथ आपदा की यादें ताजा कर दी हैं।

चश्मदीद की आवाज: ‘सीटी बजाकर लोगों को बचाने की कोशिश की’
मिली जानकारी के मुताबिक, धराली के पास के मुखबा गांव के लोग भी इस दर्दनाक मंजर को देखकर दहल गए। मुखबा के 60 साल के स्थानीय निवासी सुभाष चंद्र सेमवाल ने बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी में ऐसी तबाही कभी नहीं देखी। उन्होंने कहा  कि दोपहर का समय था, हमने तेज पानी और पत्थर गिरने की आवाज सुनी। हम सभी बाहर निकले और धराली के लोगों को चेतावनी देने के लिए सीटी बजाई। हमने उनसे वहां से भागने को कहा, लेकिन पानी की तेजी इतनी थी कि कई लोग बह गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments