Saturday, November 21, 2026
No menu items!
Google search engine

भारत के कई संस्थाओं द्वारा दी गई जिम्मेदारी के बाद राष्ट्रीय मुस्लिम मंच ने मोहम्मद अकबर अली को दी अहम जिम्मेदारी

Spread the News

जालंधर। राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हाईकोर्ट के वकील जनाब फरहान चौहान द्वारा जालंधर पंजाब के रहने वाले मोहम्मद अकबर अली को पंजाब प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया।  बता दे की अली को पहले भी राष्ट्रीय लेवल पर कई संस्थाओं ने उनके काबिलियत को देखते हुए जिम्मेदारियां दी हैं। इस मौके पर अकबर अली द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष फरहान चौहान शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि वह पूरी ईमानदारी के साथ राष्ट्रीय मुस्लिम मंच की दी हुई जिम्मेदारी को निभाएंगे ।

और जो लोग समाज के लिए अच्छे काम करते हैं भाईचारे को बढ़ावा देने में अपना भरपूर सहयोग देते हैं चाहे वो किसी भी पार्टी या धर्म का हो उनको राष्ट्रीय मुस्लिम मंच द्वारा राष्ट्रीय लेवल पर सम्मानित करके हौसला अफजाई भी किया जाएगा । बता दे की अभी कुछ दिनों पहले बरेली शरीफ दरगाह की प्रसिद्ध तंजीम राष्ट्रीय मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी की तरफ से भी अकबर अली को पंजाब महासचिव नियुक्त किया गया ।

अकबर अली ने पंजाब टाइमज़ नयूज़ से बात करते हुए कहा कि मैं बहुत शुक्र गुजार हूं राष्ट्रीय मुस्लिम जमात का कि उन्होंने इतनी बड़ी जिम्मेदारी देकर मुझे सम्मान दिया इस के साथ-साथ मोहम्मद अकबर अली और राष्ट्रीय अध्यक्ष फरहान चौहान द्वारा भारतवासियों को रमजान शरीफ के पवित्र महीने की मुबारकबाद भी पेश करी गई

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments