Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बाद पंजाब भर में मॉक ड्रिल आज- जानें ब्लैकआउट की आ गई Timing

Spread the News

चंडीगढ़,7 मई । पहलगाम अटैक के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बाद पंजाब भर में 7 मई को मॉक ड्रिल की जाएगी। इस दौरान सायरन बजाकर लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने का संदेश दिया जाएगा और ब्लैकआउट हो जाएगा। आपको बता दें कि पंजाब के कई जिलों में मॉक ड्रिल की जानी है जिसकी टाईमिंग आ गई है।

जानकारी के अनुसार जालंधर में रात 8 बजे से 9 बजे तक, पठानकोट में 10 से 10.30, मोहाली में 7.30 से 7.40, नंगल में 8 से 8.10, होशियारपुर में 8 से 8.10, तरनतारन में 9 से 9.30, बरनाला में 8 बजे, लुधियाना में 8 से 8.30, बठिंडा में 8.30 से 8.35, गुरदासपुर में 9 से 9.30, बटाला में 9 से 9.30, फरीदकोट में 10 बजे, फिरोजपुर में 9 से 9.30, फाजिल्का में 10 से 10.30, अमृतसर में 10.30-11, टांडा में 8 से 8.10 और चंडीगढ़ में 7.30 से 7.40 बजे तक ब्लैकआउट रहेगा। इस दौरान लोगों को घबराने की जरुरत नहीं है। वह सतर्क रहें और प्रशासन का सहयोग करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments