Saturday, June 20, 2026
No menu items!
Google search engine

पति को बार-बार फोन करने के बाद जब पत्नी घर पहुंची तो उड़े होश ,उजड़ चुका था परिवार

Spread the News

लुधियाना/खन्ना, 16 अक्टूबर | अमलोह के गांव सलाना जीवन सिंह वाला में नशे की ओवरडोज से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। शव के पास से एक सिरिंज भी मिली। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी और एक 4 साल की बेटी है।

खन्ना सिविल अस्पताल में मृतक की पत्नी मुस्कान ने बताया कि उसका पति घर से यह कहकर गया था कि उसे अपनी साइकिल साफ करनी है। कुछ देर बाद जब वह अपने पति को फोन करती रही तो उसने फोन नहीं उठाया। उसने लगातार 104 बार फोन किया लेकिन फिर भी उसने फोन नहीं उठाया तो वह अपने भाई के साथ घर पहुंची लेकिन घर का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने बार-बार दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद वह दीवार फांदकर अंदर गयी तो देखा कि उसका पति मर चुका है।

मृतक की पत्नी और रिश्तेदारों ने बताया कि राहुल नशे का आदी था लेकिन काफी समय से उसने नशा छोड़ दिया था। अब फिर से वह नशे के दलदल में फंस गया था। इसके चलते उसने नशे का इंजेक्शन लगाया और ओवरडोज से उसकी मौत हो गई। इस संबंध में बात करते हुए पुलिस प्रमुख बलकार सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव जीवन सिंह वाला निवासी राहुल की मौत हो गई है। वे सिविल अस्पताल पहुंच गए हैं और मामले की जांच की जा रही है। परिवार से बातचीत के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौत के कारण के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments