Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

16 दिन बाद सेना ने जिंदा खोज निकाले विमान हादसे में लापता हुए 11 महीने के बच्चे सहित 4 बच्चे

Spread the News

बोगोटा (कोलंबिया)।  किसी भी भयानक हादसे में किसी बच्चे का बच जाना चमत्कार से कम नहीं होता है। एक ऐसा ही चमत्कार कोलंबिया में हुआ है। राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने बुधवार को कहा कि दो सप्ताह से अधिक समय पहले एक विमान दुर्घटना के बाद घने कोलंबियाई अमेजन जंगलों में 11 महीने के बच्चे सहित चार बच्चे जीवित पाए गए हैं। उन्होंने इसे ‘देश के लिए खुशी’ करार दिया है। पेट्रो ने ट्विटर पर खबर शेयर करते हुए कहा कि सेना द्वारा ‘कठिन खोज प्रयासों’ के बाद बच्चों को सकुशल खोज निकाला गया।

अधिकारियों ने 100 से अधिक सैनिकों को स्निफर डॉग के साथ तैनात किया था ताकि उन बच्चों की तलाश की जा सके जो 1 मई को दुर्घटनाग्रस्त हुए हवाई जहाज में यात्रा कर रहे थे, जिसमें तीन वयस्कों की मौत हो गई थी। बचावकर्मियों का मानना है कि इऩ बच्चों में एक 11 महीने का बच्चा था। इसके अलावा एक 13, 9 और 4 साल का बच्चा शामिल था। वे दुर्घटना के बाद से दक्षिणी कैक्वेटा में जंगलों में भटक रहे थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments