चंडीगढ़, 16 मार्च | पंजाब के सरकारी स्कूलों में नर्सरी कक्षा के लिए दाखिला शुरू हो गया है। लुधियाना के डिप्टी जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) मनोज कुमार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सरकारी स्कुलों में नर्सरी के बच्चों के दाखिले में लुधियाना अब तक सबसे आगे है, जिसके बाद मानसा और पटियाला हैं।
सरकारी स्कूलों में पहली बार है कि नर्सरी कक्षा में छात्रों का नामांकन हो रहा है, पहले केवल 2 साल का किंडरगार्टन होता था। नर्सरी कक्षाओं के लिए पंजीकरण की आखरी तारीख 31 मई 2024 है। इसके अलावा नर्सरी कक्षा में दाखिले के लिए आयु सीमा 3 वर्ष है, ताकि पहली क्लास में प्रवेश से पहले तीन साल का फाउंडेशन कोर्स पूरा हो सके।



