तरनतारन: पंजाब में नशे की समस्या गहराती जा रही है। आए दिन युवा नशे की वजह से अपनी जान गंवा रहे हैं। ताजा मामला तरनतारन के विधानसभा क्षेत्र खेमकरण से सामने आया है, जहां 22 साल के रमेश कुमार नामक युवक की नशे की वजह से दर्दनाक मौत हो गई।
रमेश कुमार ने घर के बाथरूम में जाकर अपने प्राइवेट पार्ट में नशीला इंजेक्शन लगा लिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। परिवार वालों का कहना है कि रमेश नशे का आदि था। कई बार मना करने पर भी वह नहीं माना। मृतक के परिवार का कहना है कि गांव अलगोकोठी में सरेआम नशा बेचा जाता है, मगर पुलिस मूक दर्शक बनी हुई है। नशे के कारण गांव के कई युवाओं की मौत हो चुकी है, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
परिवार वालों ने एसएसपी से मांग की है कि नशा तस्करों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। एसएसपी का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।



