अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद में सोमवार रात थाना हैदरगंज क्षेत्र में एसिड अटैक का सनसनीखेज मामला सामने आया। शादी टूटने से नाराज युवक ने घर के आंगन में सो रही युवती के चेहरे पर तेजाब डाल दिया। गंभीर रूप से झुलसी युवती को प्राथमिक इलाज के बाद ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। घटना के ठीक बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी राजकरण नैयर ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिवार के लोगों से पूछताछ की। वहीं इस वारदात को अंजाम देने वाले युवक राजकरण शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक युवती की शादी आरोपी युवक के साथ तय हुई थी। लेकिन लड़के उम्र अधिक होने की वजह से लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। जिसकी वजह से शादी टूट गई। इसी बात से नाराज युवक ने रात के अंधेरे में करीब 1:30 बजे युवती के घर पहुंचकर उसके चेहरे पर एसिड डाल दिया, जिससे युवती गंभीर रूप से झुलस गई.



