Wednesday, April 15, 2026
No menu items!
Google search engine

बड़ी खबर: जगराओं में 10 की छात्रा का घर में घुसकर रेप कर आरोपी फरार, केस दर्ज

Spread the News

जगराओं, 18 अप्रेल | 10वीं कक्षा की छात्रा के साथ घर में रेप किये जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने शिकायत दर्ज की है और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपी का नाम गुरजीत सिंह है जो गांव गुजरवाल के निवासी हैं।

शिकायत दर्ज करते हुए पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी पत्नी बोलने में असरमथ हैं और वे बिल्कुल भी बोल नहीं सकतीं, लेकिन इशारों में बात समझा देतीं हैं। उनकी पत्नी ने उन्हें इशारा करते हुए बताया कि उनकी 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी के साथ जबरदस्ती गलत काम हुआ है।

लड़की ने बताया कि एक युवक ने उन्हें पिछले कई दिनों से परेशान किया और अंत में घर में घुसकर उनके साथ दो बार रेप किया। जब उन्होंने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उनका मुंह बंद कर दिया। आरोपी पिछले कई दिनों से लगातार स्कूल आते जाते परेशान करता रहा है।

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की गंभीरता देखते हुए तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments