Friday, October 23, 2026
No menu items!
Google search engine

जगराओं में हादसा: नशे में धुत्त ड्राइवर ने दीवार में मारी स्कूल बस, ग्रामीणों ने की पिटाई

Spread the News

लुधियान, 9 अगस्त | जिले के जगराओं में कुछ दिन पहले शहर के सन्मति विमल जैन स्कूल की बस के हादसे के बाद भी स्कूल प्रशासन की आखें नहीं खुली है। जिसके चलते एक और निजी स्कूल की बस ड्राइवर का कारनामा सामने आ गया

जब ड्राइवर ने शराब के नशे में धुत्त होकर स्कूल बस को दीवार के साथ ठोक दिया। हालांकि इस हादसे में बच्चे बच गए। लेकिन गांव के लोगो ने बस ड्राइवर को पकड़ कर जमकर पीटा।

लोगों ने बस बच्चों को निकाला

इस दौरान ड्राइवर शराब के नशे में पूरी तरह से धुत्त था। ड्राइवर ने बताया कि उसने रात को शराब पी थी। रात के समय कुछ शराब बच गई तो, उसने सुबह उठते पी ली। जिसके बाद वह गांव बर-साल से होते हुए अलग अलग 4 गांवों से 15-16 बच्चे लेकर गांव बुचकर पहुंचा। जहां पर शराब का नशा ज्यादा होने के कारण बस डोलती हुई सीधे घर की दीवार के साथ जाकर टकरा गई। टक्कर की आवाज सुन कर गांव के घरों से बाहर आ गए। लोगो ने पहले बच्चों को बस से बाहर निकला, फिर ड्राइवर को पीटना शुरू कर दिया।

(Note : पंजाब की जरूरी खबरें पढ़ने के लिए पंजाब टाइम्स न्यूज के वट्सएप ग्रुप https://shorturl.at/Qcuqm से जरूर जुड़ें।)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments