Friday, June 19, 2026
No menu items!
Google search engine

अबोहर : लुटेरों ने बुजुर्ग की हत्या कर शव को चारपाई से बांध, ट्रैक्टर-ट्रॉली ले हुए फरार

Spread the News

अबोहर। शहर के कच्चा सीड फार्म में लुटेरों ने 80 साल के बुजुर्ग की हत्या कर दी और ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटकर फरार हो गए। घटना रात करीब एक बजे की है। वृद्ध का शव खेत में चारपाई से बंधा मिला। उसकी गर्दन पर रस्सी के निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान करतार सिंह के रूप में हुई है। वह पिछले 25 वर्षों से सीड फार्म कच्चा में रह रहा था और उसकी सीड फार्म पक्का में जमीन थी, जिस पर वह खेती करता था। बुधवार रात को उसका साथी किसान अपने खेतों में सारा काम खत्म करके घर चला गया, लेकिन करतार सिंह अपने खेत में अकेला सो रहा था।

बताया जा रहा है कि अन्य किसानों ने अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली वहीं खड़ी छोड़ दी थी, जिस पर आज सुबह चारा काटकर शहर ले जाना था। सुबह जब वे खेत पर आए तो करतार सिंह चारपाई से बंधा हुआ मिला। मौके पर कोई ट्रैक्टर ट्रॉली नहीं थी। करतार मर चुका था। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसएसपी अवनीत कौर टीम के साथ मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के इलाके में तलाशी ली। घटना को देखकर पुलिस ने अनुमान लगाया कि मृतक ने लुटेरों को रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन लुटेरों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस इलाके में सीसीटीवी खंगाल रही है। अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments