Monday, August 3, 2026
No menu items!
Google search engine

अबोहर: पानी की बारी को लेकर 2 भाइयों में हुई मारपीट; एक दूसरे के परिवारों पर हमला

Spread the News

अबोहर, 14 अक्तूबर | गांव जंडवाला हनुंवंता में पानी की बारी को लेकर 2 भाइयों में झगड़ा हो गया। दोनों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों के सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उपचाराधीन नरिंदर कुमार ने बताया कि बीती रात उसकी खेत में पानी लगाने की बारी थी, जब वह खेत में पानी लगाने गया तो उसके भाई राजिद्र ने अपने परिवार के साथ मिलकर खेत में उसके साथ मारपीट की।

उसे गड्ढे में फेंक कर जान से मारने की कोशिश की गयी। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले भी उनके भाई ने कई बार उन्हें जान से मारने की कोशिश की थी। इसी मामले में घायल हुए दूसरे पक्ष के राजिंदर कुमार ने बताया कि कल रात उनकी पानी की बारी थी। उसका भाई नरेंद्र उसके घर आया और उससे विवाद कर मारपीट की।

जब उसकी पत्नी कांता उसे बचाने आई तो उसे भी पीटा। इसके बाद जब वह खेत में पानी लगाने गया तो वहां भी उसके साथ मारपीट की। सभी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments