Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

अबोहर : बाइक के पहिए में दुपट्टा फंसने से सड़क पर गिर महिला की मौत, माँ के सीने से चिपके 5 माह के बच्चे की बची जान

Spread the News

अबोहर। अबोहर में दो दिन पहले बाइक पर दुपट्टे के कारण सड़क पर गिरी महिला की बीती रात बीकानेर में इलाज के दौरान मौत हो गई। खुईयां सरवर पुलिस द्वारा आज पोस्टमार्टम कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही निहालखेड़ा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। इस हादसे में दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निहालखेड़ा निवासी प्रवीण की पत्नी 22 वर्षीय मंजू दो दिन पहले अपने पति प्रवीण, 5 साल की बेटी और 5 महीने की बेटी के साथ अपने ससुराल लौट रही थी। जब उनका मोटरसाइकिल चुहड़ीवाला धन्ना के पास पहुंचा तो अचानक उसका दुपट्टा टायर में फंस गया और वह अपने पांच महीने के बच्चे के साथ नीचे गिर गई।

छोटा लड़का अपनी मां के सीने से चिपककर बच गया, जबकि उसकी मां के सिर पर गहरी चोटें आईं। उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत के कारण उसे यहां से रेफर कर दिया गया, जिस पर परिजन उसे श्रीगंगानगर ले गए। जहां से उसे बीकानेर ले जाया गया। जहां बीती रात उनकी मौत हो गई। इधर, खुईयां सरवर थाना पुलिस ने मृतका के पति के बयान पर 174 की कार्रवाई की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments