Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

जंगे आजादी यादगार पर आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा छापेमारी की कार्यवाही शर्मनाकः डॉ सुरिंदर कंवल

Spread the News

पंजाब सरकार अवामी मु्द्दों एवं उनकी समस्याओं को हल करने के लिए करे संघर्ष

अमृतसर । करतारपुर में स्थित जंगे आजादी यादगार पर आम आदमी पार्टी की सरकार ने विजिलेंस विभाग की ओर से छापेमारी करवा कर अपनी छोटी और तंग सोच का का प्रदर्शन किया है। पंजाबी हेरिटेज फाउंडेशन की प्रधान और सियासी आगु डॉ सुरेंद्र कंवल ने जंगे आजादी यादगार पर की गई छापेमारी की सख्त शब्दों में निंदा की है।

पंजाब टाईमज़ न्यूज से बातचीत करते हुअ उन्होंने कहा है कि राज्य में आज तक किसी भी सरकार की ओर से अपने कार्यकाल के दौरान ऐसी काबिल ए मज़म्मत कार्रवाई नहीं की गई । डॉ कंवल ने कहा कि मुलक को आजाद करवाने वाले समूह शहीदों के बारे में जानकारी देने वाली उक्त यादगार को देखने के लिए हजारों लोग देश और विदेश से यहां पहुंच रहे हैं और ऐसी यादगार पर छापेमारी करके पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान ने पूरी दुनिया में अपने सियासी कद और रुतबे को छोटा किया है। वहीं उन्होने कहा कि पंजाब सरकार को इस तरह के कामों पर कम ध्यान देते हुए राज्य की अन्य समस्याओं की तरफ ध्यान चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments