पंजाब डेस्क /चंडीगढ़,12 जून। पंजाब में आम आदमी पार्टी की पार्षद सेर जुड़ी हुई बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल आप पार्षद सुरजीत कौर के देवर को पुलिस ने गिरफ्तार गकिया है। मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर के वार्ड नंबर 71 से आम आदमी पार्टी की पार्षद सुरजीत कौर का देवर और उसके साथी को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।
गुप्ता सूचना के आधार पर नाकेबंदी के दौरान दोनों युवकों को गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्रवाई अमृतसर के गेट हकीम की पुलिस ने की है। काबू किए गए युवकों की पहचान पार्षद के देवर विक्रमजीत सिंह और उसके साथी सतबीर सिंह के रूप में हुई है, जोकि थाना कोट खालसा के अधीन गुरु नानकपुरा इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस द्वारा दोनों से पूछताछ जारी है, जिसके बाद और भी कई जानकारियां सामने आने की संभावना है। आपको बता दें कि दोनों युवक हल्का पश्चिमी के विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू के खासमखास थे।



