Thursday, April 9, 2026
No menu items!
Google search engine

प्रेमी संग बठिंडा की एक औरत ने बेचा अपना डेढ़ साल का बच्चा

Spread the News

बठिंडा,18 अक्तूबर। बठिंडा से एक शर्मनाक घटना सामने आई है जहां एक शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने डेढ़ साल के बच्चे को हरियाणा के एक नि:संतान दंपति को बेच दिया। कथित आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर हरियाणा के रहने वाले पति-पत्नी को गुमराह किया और 1 लाख 35 हजार रुपये में सौदा कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला के पति की शिकायत पर चार महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

धोबियाना बस्ती निवासी भारत भूषण ने थाना सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2018 में आरोपी महिला सुखविंदर कौर निवासी गांव ताजोके, तहसील तपा, जिला बरनाला से हुई थी। शादी के बाद उनके दो बेटे पैदा हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments