अमृतसर । हालिया दिनों मेें जिस तरह से पंजाब के विभिन्न चर्चों पर ई.डी द्वारा छापेमारी की गई है,उसे लेकर ईसाई भाईचारे के मुख्य पदाधिकारियों एवं संबंधित समुदाय में रोष पाया जा रहा है। यह विचार नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फरंट के कोैमी उप अध्य़क्ष जोैशील राये ने व्यक्त किये।
वहीं इस अवसर पर करतारपुर से पासटर मुनव्वर मसीह,पासटर पोैउल पूरेवाल,पासटर प्रेम मसीह,पासटर राज कुमार, पासटर राजेश मेहतापुर एवं रीना सलोतरा ने भी एक संयुक्त बयान जारी करके कहा कि ईस तरह की कार्यवाही से इसाई समुदाय को दबाया नहीं जा सकता है। पंजाब के चर्चों को ही आखिर क्यों निशाना बनाया जा रहा है। एक तरफ केंद्र सरकार सब को ले कर चलने की बात करती है तो वहीं दूसरी तरफ एक विशेष समुदाय को निशाना बना कर देहशत पैदा की जारही है। क्या उन्हें अपने धर्म पर चलने का अधिकार एवं शांति के मसीहा हज़रत ईसा की शिक्षाओं पर अमल करने से वंचित करने की नीती तैयार कर ली गई है।



