जलालाबाद, 11 अक्टूबर | ग्राम ढाब से दुखद खबर सामने आई है। यहां सड़क हादसे में सिपाही सुनील सिंह की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सुनील कल छुट्टी पर अपने घर आया था और रात को जलालाबाद से अपने घर जा रहा था तभी एक मोड़ पर उसका बुलेट मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
जिसकी सीसीटीवी तस्वीरें भी सामने आईं। बता दें कि इस हादसे में सिपाही सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे श्री मुक्तसर साहिब अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिपाही शादीशुदा था और उसका 10 महीने का बच्चा भी है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।



