Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर में स्कूल के पास हाई वोल्टेज तारों की चिंगारी से लगी भयानक आग, मौके पर मची अफरा-तफरी

Spread the News

जालंधर, 20 जनवरी। आदमपुर कस्बे में गन्ने के कचरे में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद बगल के स्कूल में मौजूद बच्चों को तुरंत बाहर निकालना पड़ा। सौभाग्य से इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीमों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। लोगों के मुताबिक आग तारों से निकली चिंगारी के कारण लगी। मामले की जांच के लिए आदमपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। यह घटना आज दोपहर करीब 2 बजे की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना आदमपुर के अलावलपुर इलाके की है। हाई वोल्टेज तारों से निकली चिंगारी से गन्ने के कचरे से भरी ट्रॉली में आग लग गई, जिससे पूरी ट्रॉली जलकर राख हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी को भी बुलाया गया, जिसकी मदद से आग पर काबू पाया गया।

आपको बता दें कि जिस जगह पर आग लगी वहां एक सरकारी स्कूल था। आग लगने के बाद धुआं दूर-दूर तक फैलने लगा, जिसके चलते स्कूल में मौजूद बच्चों को तुरंत वहां से निकाला गया। फिलहाल इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, गन्ने का कचरा पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग बुझाने में पड़ोसियों ने काफी मदद की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments