Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

खन्ना के स्कूल में दिवाली मेले के दौरान टूटा झूला, खतरे में पड़ी बच्चों की जान

Spread the News

लुधियाना, 23 अक्टूबर | खन्ना के अमलोह रोड स्थित स्कूल में दिवाली मेले के दौरान झूला टूट गया। इससे स्कूल में भगदड़ मच गई। 10 से ज्यादा बच्चे झूले में फंस गए और कई नीचे गिर गए। इससे हंगामा मच गया। बच्चों के माता-पिता और स्कूल स्टाफ ने आनन-फानन में बच्चों को नीचे उतारा।

राहत की बात ये है कि इस हादसे में कोई बच्चा घायल नहीं हुआ है। इस घटना से न सिर्फ स्कूल प्रबंधन की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं, बल्कि प्रशासन पर भी सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी का आरोप लग रहा है।

घटना के समय स्कूल में ‘दिवाली मेला’ मनाया जा रहा था और बड़ी संख्या में बच्चे और उनके माता-पिता मौजूद थे। गनीमत यह रही कि झूला पूरी तरह नहीं टूटा और मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बच्चों को संभाल लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments