करतारपुर,26 मार्च। करतारपुर रोड पर स्थित गांव कादुपुर में स्थित अप्रवासी मजदूर की 7-8 झुग्गियों को आज शाम अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते सब कुछ जलकर खाक हो गया।आग लगने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम ने लगभग दो घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर आग पर काबू पाया है। यहीं मौके पर मौजूद थाना कोतवाली SHO पलविंदर सिंह ने बताया कि आग से सभी झुग्गियों में पड़ा सारा सामान खाक हो गया है जबकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। समाचार लिखे जाने तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।



