Tuesday, April 14, 2026
No menu items!
Google search engine

ट्यूशन पढ़ने जा रहे छात्र की हादसे में दर्दनाक मौत, माता-पिता का था इकलौता बेटा

Spread the News

पटियाला, 17 अक्टूबर | नाभा के ग्रिड चौक पर सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार 12वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान जसकरन सिंह (18) के रूप में हुई है, जो अपने दोस्त के साथ ट्यूशन के लिए गांव पालिया से नाभा आ रहा था, तभी सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक कार से टक्कर के बाद मोटरसाइकिल पी.आर.टी.सी. बस के नीचे चला गया। मृतक जसकरन सिंह परिवार का इकलौता चिराग था, जो अब बुझ गया है। बस के कंडक्टर ने बताया कि पहले मोटरसाइकिल गाड़ी से टकराई और फिर बस के सामने आ गई। बस चालक ने दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया। नाभा कोतवाली के जांच अधिकारी चमकौर सिंह ने कहा कि वे पूरी जांच कर रहे हैं कि हादसा कैसे हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments