पटियाला मिलिट्री स्टेशन पर उपकरणों के प्रदर्शन हेतु मीडिया का दौरा
पटियाला , 5 अक्टूबर (इरफान घनौर) । भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास और परिचालन तत्परता की एक झलक देने के लिए आज मीडिया घरानों के मीडिया प्रतिनिधियों का मिलिट्री स्टेशन पटियाला में एक दौरा आयोजित किया गया।
मीडिया प्रतिनिधियों ने उपकरण प्रदर्शन के लिए ‘सेनोटाफ’ युद्ध स्मारक और खड़गा कोर बैटल स्कूल का दौरा किया और उन्हें ‘नागरिक प्राधिकरण को सहायता’ के एक भाग के रूप में भारतीय सेना द्वारा की जाने वाली विभिन्न गतिविधियां और समय समय पर किए गए ‘बाढ़ राहत और बचाव कार्यों’ के बारे में भी जानकारी दी गई।
टीम को एक फिल्म के माध्यम से 1965 की भारत-पाक लड़ाई और 1971 की लड़ाई में ऐरावत डिवीजन के बहादुरों की भूमिका के बारे में भी जानकारी दी गई। मीडिया टीम को परिचालन तैयारियों के बारे प्रशिक्षण स्थल पर ले जाकर सैन्य उपकरणों, जिनमे विभिन्न टैंक्स, आपातकालीन पुलों, मशीनगन, मोबाइल वर्कशॉप आदि के कामकाज और प्रशिक्षण को दर्शाया गया। इस दौरे का उद्देश्य सेना व मीडिया के बीच आपसी विश्वास और समन्वय बढ़ाना है।




