लुधियाना,1 जनवरी | लुधियाना में लुहारा के पास नहर के पास एक तेज रफ्तार कार चालक ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोग घायल हो गए। कार चालक खुद को पंजाब रोडवेज का कर्मचारी बता रहा था, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच का आश्वासन दिया।
हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार चालक काफी तेज गाड़ी चला रहा था। ऐसा लग रहा था कि उसने कोई नशीली दवा ले रखी है। हालांकि, हादसे के बाद जब उन्हें रोककर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें जल्द ही खन्ना जाना है। हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया ह। उन्होंने पुलिस पर एक घंटे देरी से पहुंचने का भी आरोप लगाया।जबकि आरोपी ने कहा कि वह कार ठीक से चला रहा था, अचानक मोटरसाइकिलों ने गलत तरीके से उसे टक्कर मार दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि जैसे ही उन्हें पता लगा हम पांच मिनट के अंदर पहुंच गए। आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।



