भोगपुर (जालंधर), 23 नवंबर | गुरु नानक नगर का रहने वाला एक व्यक्ति गांव जाते हुए बीच रास्ते लापता हो गया है।
एडवोकेट नवदीप ने बताया कि बिहार का रहने वाला विनोद कुमार मांझी गुरु नानक नगर में रहता था और मजदूरी का काम करता था। नवंबर 18 को वह ट्रेन पकड़कर बिहार अपने परिवार से मिलने जा रहा था। जालंधर से रवाना होने के बाद से उसका फोन बंद है और उसके बारे में परिवार को भी कुछ पता नहीं।
भोगपुर में रहने वाले उसके भाई जतिंदर मांझी ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। परिवार ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।



