Tuesday, November 17, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मे मशकूक शख्स हुआ दाखिल,सुरक्षाकर्मियों ने दबोचा

Spread the News

 चंडीगड़। पंजाब में पंजाब कांग्रेस के रहनुमा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा छठे दिन सुबह 7 बजे होशियारपुर से शुरू हुो गई यहां वे दसूहा में यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। जिसमें वह 27 किमी पैदल चलेंगे। इसी दौरान गांव बस्सी में टी-ब्रेक के लिए जाते समय एक युवक ने राहुल गांधी के सिर पर केसरिया घूंघट बांध दिया और सुरक्षा घेरे में दाखिल हो गया। वह राहुल गांधी के काफी करीब आ गए। लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और धक्का देकर एक तरफ ले गए।

बुधवार को यात्रा मुकेरियां से हिमाचल के लिए रवाना होगी। जहां एक दिन रुकेगा। यात्रा अगले दिन गुरुवार को पठानकोट पहुंचेगी। जहां रैली होगी और राहुल गांधी इसे संबोधित करेंगे. इसके बाद यह यात्रा 6 किमी की दूरी तय कर जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments