Monday, April 13, 2026
No menu items!
Google search engine

19 मई  में होने वाले जमीयत उलमा ए हिंद के इजलास को लेकर बैठक का किया गया आयोजन

Spread the News

हलकों में नशा,शराब नोशी,जुआ, सट्टा ,आपसी लड़ाई- झगड़े एवं दहेज जैसी क्रुतियों पर रोक लगाने को लेकर भी कई प्रस्ताव किये गये पासः कारी गय्यूर अहमद

लुधियाना। मुंबई में होने जा रहे 19 मई  में होने वाले जमीयत उलमा ए हिंद के इजलास को लेकर आज जिला मुख्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिस में महासचिव मोैलाना मुहम्मद नसीम कासमी, हाफिज़ मुहम्मद नाजिम उप अध्यक्ष, हाफिज मुहम्मद हाशिम,कार्यकारिणी अध्यक्ष, हाजी मुहम्मद यूनुस उपअध्य, मुफती मुहम्मद शुएैब आलम नाजिम इसलाहे मुआशरा, केंद्रीय सदस्य मुहम्मद नफीस अंसारी, खाजिन मुहम्मद अखतर अंसारी,मोैलाना मुहम्मद लुकमान,कार्यलाय सचिव, हलकों के इंचार्ज मुहम्मद यूनुस, मोैलाना मुहम्मद नईम, मुहम्मद नाजिम, मुहम्मद इकबाल सलमानी, अबदुल गफ्फार सलमानी, हाजी मास्टर शब्बीर साहब एवं मुहम्मद सलीम साहब ने भी अपने अपने विचार वय्कत किये।

वहीं पंजाब टाइमज न्यूज़ को जानकारी देते हुए कारी गय्यूर अहमद ने कहा कि ईद उल फितर के बाद राज्य स्तर पर जमीयत उलमा ए हिंद के अध्यक्ष मोैलाना सय्यद अरशद मदनी साहिब की अध्यक्षता में सम्मेलन करवाने को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। इसी प्रकार इसलाहे मुआशरा (सामाजिक सुधार) के तत्वधान में समूह हलकों में नशा,शराब नोशी,जुआ, सट्टा ,आपसी लड़ाई- झगड़े एवं दहेज जैसी क्रुतीयों पर रोक लगाने को लेकर भी कई प्रस्ताव पास किये गये।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments